मनिहारी/कटिहार – लम्बे अवकाश के बाद अंचलाधिकारी निहारिका राय ने अपने पद पर पुनःप्रभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यालय पहुंचते ही अंचल कर्मियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया।
प्रभार ग्रहण के दौरान राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान, प्रधान सहायक अंजारुल हक, नाजिर मंटू कुमार सहित कई अंचल कर्मी मौजूद रहे।
सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रशासनिक कार्यों की उम्मीद जताई। मौके पर अंचलाधिकारी निहारिका राय ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उनके पुनः प्रभार संभालने से अंचल कार्यालय के लंबित कार्यों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।






















