सागर चंद्रा/किशनगंज
पारिवारिक विवाद से नाराज व्यक्ति ने आत्महत्या करने की नियत से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के कुछ ही देर बाद नेपाल गढ़ कॉलोनी निवासी लोकनाथ दास की तबीयत बिगड़ने लगी।
उसकी लगातार बिगड़ती स्थिति को देखकर परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।























