बरारी- नगर पंचायत बरारी स्थित वार्ड 10 एवं 11 को बरारी बाजार फीडर में जोड़ने के लिए बिजली विभाग की ओर से तीव्र गति से कार्य कराया जा रहा हैं।कनीय विधुत अभियंता शिव शंकर कुमार के निगरानी में थाना चौक से रेफरल अस्पताल चौक और काढ़ागोला स्टेशन बाजार का जायजा लिया।इस दौरान समाजसेवी मुकेश चौधरी,पवन चौरसिया,संदीप जायसवाल ,राजकिशोर यादव,बिजेंद्र राम,कैलाश मिश्र आदि दर्जनों युवक मौजूद रहे।
इस दौरान कनीय विधुत अभियंता ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर बरारी बाजार फीडर से नगर पंचायत बरारी वार्ड 10 और 11 को जोड़ दिया जाएगा।वही रौनिया रेलवे ढाला के पास केवल क्रॉसिंग होने के बाद बरारी ग्रामीण को भी दो फीडरों में बंटा जाएगा।जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विधुत उपभोक्ता को सही वोल्टेज के साथ बिजली मिलना प्राबद्ध होगा।
वही कनीय विधुत अभियंता ने बताया कि नगर पंचायत बरारी बाजार फीडर से मरघिया और मिल्की गांव को अलग किया जाएगा।ताकि बरारी बाजार के लोगों को निर्बाध रूप से सही वोल्टेज के साथ बिजली मुहैया कराया जा सके। मौके पर समाजसेवी मुकेश चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा लगातार बिजली सुधार करने को लेकर कार्य कराया जा रहा है।जिसके लिए स्थानीय युवाओं का पूरा सहयोग मिल रहा है।उन्होंने बताया कि अलग-अलग फीडर बटने के बाद लोगों को हमेशा के लिए निर्बाध रूप से बिजली मिलने की उम्मीद है।






















