कटिहार:23 मई तक सुबह के 9 बजे से दोपहर के 2 बजे तक बिजली सेवा रहेगी बाधित:- जेई

SHARE:

मनसाही/कटिहार – 33/11 पावर सब स्टेशन मनसाही में 23 मई तक सुबह के नौ बजे से दोपहर के दो बजे तक प्रत्येक दिन बिजली सेवा बाधित रहेगी।

इसकी जानकारी देते हुए पावर सब स्टेशन मनसाही के विद्युत विभाग के जेई राकेश कुमार रोशन ने बताया कि 33 केवी फीडर में मेंटेनेंस का कार्य 18 मई से शुरू हुआ जो 23 मई तक प्रत्येक दिन सुबह के नौ बजे से दोपहर के दो बजे तक होगा।

जिसमें विद्युत उपभोक्ता सुबह नौ से पहले एवं दोपहर के दो के बाद अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे। क्योंकि 9 से 2 बजे तक 33 केवी में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!