मनिहारी /कटिहार – नगर पंचायत क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री से अलग विद्युत फीडर स्थापित किये जाने की मांग विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने की है। ऊर्जा मंत्री को प्रेषित पत्र में विधायक श्री सिंह ने कहा है कि मनिहारी नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नवाबगंज स्थित विद्यूत सब स्टेशन से की जाती है। इसी सब स्टेशन से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति की जाती है।
लम्बी ट्रांसमिशन लाईन की वजह से आये दिन ट्रांसमिशन लाईन में आयी गड़बड़ी की वजह से शहरी क्षेत्र में भी बिजली संकट उत्पन्न हो जाता है। जिसका प्रतिकूल प्रभाव नगरीय क्षेत्र में कार्यरत सरकारी दफ्तरों के कामकाज पर पड़ता है।
साथ ही मनिहारी की पहचान गंगा से होने से यहां धार्मिक,मांगलिक अनुष्ठानों को लेकर श्रद्धालू बड़ी संख्या में आते हैं। अनेक पावन मौके पर भाडी संख्या में श्रद्धालूओं का जनसैलाब मनिहारी नगर क्षेत्र स्थित गंगातट पर उमड़ती है। ऐसे में निर्बाध बिजली आपूर्ति की कमी लोगों सामान्य दिनचर्या को भी प्रभावित करती है।
इन जनसमस्याओं के निवारण को लेकर श्री सिंह ने ऊर्जा मंत्री बिहार सरकार से नगर क्षेत्र के लिए अलग फीडर की मांग की है।






















