सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

SHARE:

मायके से पति के साथ बाइक से ससुराल लौट रही विवाहिता

कुरसेला/कटिहार – एनएच 31 पर कोशी पुल कबीर मठ के समीप सोमवार की दोपहर मायके से पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही एक विवाहिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके पति की जान बच गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे दो साल के मासूम बेटी को छोड़ गई है। मृतका की पहचान कटरिया निवासी बिहार पुलिस कर्मी अनिमेष कुमार की पत्नी काजल कुमारी (25) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि काजल अपने पति के साथ बाइक से कुरसेला बस्ती पश्चिम टोला स्थित मायके से ससुराल कटरिया लौट रही थी। इसी दौरान कोशी पुल के पास बाइक अनियंत्रित हो गई।

जिसमें काजल बाइक से सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से उसके सर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही अचेत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से इलाज के लिए ले जा रहे थे। लेकिन कोढ़ा के पास रास्ते में ही काजल ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मायके और ससुराल दोनों जगह मातम पसर गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि चार वर्ष पूर्व काजल की शादी कटरिया निवासी अनिमेष कुमार से हुई थी। जो बिहार पुलिस में कार्यरत हैं। हादसे के बाद दो साल के मासूम बेटी के सिर से मां का साया उठ गया। बताया गया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार नहीं थे।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कोशी पुल के पास सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हुई है। कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई