भाजपा उपाध्यक्ष ने पथ निर्माण मंत्री से की मुलाकात,समस्याओं से करवाया अवगत

SHARE:

कटिहार ग्रामीण – कटिहार आगमन पर सूबे के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू यादव ने जिला अतिथिगृह पहुंचकर मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान गुड्डू यादव ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों से मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने सड़क, आवागमन एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की।

मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार आम जनता की सुविधा और क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुलाकात के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!