किशनगंज:घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के वक्त रूईधासा कस्टम चौक अधिवक्ता मार्ग निवासी ललित कुमार झा सपरिवार अपने बेटे से मिलने बंगलुरु गये थे। जाने से पूर्व उन्होंने घर की सुरक्षा के लिए सभी कमरों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगा दिया था।


लेकिन पडोसी के द्वारा सूचना दी गई कि सीसीटीवी कैमरे गायब हो गए हैं। सूचना से आतंकित ललित ने फौरन अपने रिश्तेदार को घर की स्थिति का पता लगाने भेजा। उन्होंने देखा कि सभी कमरों के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है।

कमरे में रखे आलमारी और पेटियां भी टूटी पड़ी है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। सीसीटीवी कैमरा भी चोरी हो गया है। चोरों ने आलमारी में रखे सोने की चेन, मंगलसूत्र, मांग टीका, नथिया, अंगूठी, बाली सहित चांदी का हथरस, पायल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित के लिखित शिकायत पर टाउन थाना में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई