मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,कुमार शैलेन्द्र सहित अन्य नेता हुए शामिल
किशनगंज /प्रतिनिधि
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दिगंबर जैन भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,मंत्री कुमार शैलेन्द्र सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।
प्रशिक्षण शिविर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाया गया।प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन की मजबूती एवं सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा सक्रिय रहते हैं।
वही प्रशिक्षण शिविर में मौजूद पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो इसके लिए देश भर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है,उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा ।इस मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा,सदस्य शिशिर कुमार दास,गोपाल मोहन सिंह, सुशांत गोप,सुबोध महेश्वरी,कौशल यादव,अरुण कुमार सिंह,अंकित कौशिक, अरविंद मंडल,कौशल आनंद,कौशल झा,सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।






















