डंडखोरा/कटिहार-डंडखोरा पुलिस ने बहियार से रघेली निवासी चंदा देवी पति दीपक केवट के मोटर सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक मोटर चोरी की सूचना थाना को देने के बाद पीड़ित पता लगाने में जुटी थी।इसी दौरान ग्रामीणों से पता चला कि रघेली निवासी राजा कुमार अपने मित्रों के साथ मोटर चोरी कर रुपेश साह पिता लखनलाल साह ग्राम बकिया डूम्मर,थाना-पोठिया,जिला कटिहार के पास बेच दिया है।
मामले की सूचना मिलते हीं पुलिस 15 मई 2026 की रात्रि में मोटर चोरी कर बेचने के आरोप में चार लोगों से पूछताछ कर हिरासत में ले लिया।पूछताछ में तीन लोगों द्वारा मोटर चोरी करने और एक द्वारा चोरी का मोटर खरीदने की पुष्टि हुई है।
थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि चंदा देवी के लिखित आवेदन पर चोरी के मोटर के साथ राजा कुमार केवट (25) पिता- नरेश केवट, ग्राम रघेली,धनराज केवट (36) पिता माथुर केवट ग्राम कमलदह, रघैली, सुदामा केवट (35) पिता खूबलाल केवट मरंगी तीनों थाना डंडखोरा एवं रुपेश साह (24) पिता स्वर्गीय लखनलाल साह ग्राम बाकिया डूमर थाना पोठिया सभी जिला कटिहार को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार
राजा कुमार,धनराज केवट और रुपेश कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है।इनके विरुद्ध क्रमशः डंडखोरा और फलका थाना में मामला दर्ज है। क्षेत्र में मोटर चोरी की घटना बढी है तो वहीं पुलिस की सक्रियता से मामले का उद्भेदन और चोरी किये गये मोटर की बरामदगी से किसानों में संतोष बढता नजर आ रहा है।





















