कटिहार : पुलिस ने स्मैक के धंधेबाज को किया गिरफ्तार,नकदी और स्मैक बरामद

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या दो से स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दीपक कुमार महतो पिता लालू महतो के घर की तालाशी के दौरान पुलिस ने 5.20 ग्राम स्मैक, एक एल्यूमिनियम फायल, वजन करनेवाला तीन इलेक्ट्रानिक तराजू सहित 1.23.570 नगदी बरामद की है।

इस संदर्भ में मनिहारी थाना मे मामला दर्जकर पुलिस अग्रतर कार्रवाई मे जूट गयी है. मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के तेतृत्व मे नशे के सौदागरों के विरूद्व लगातार कार्रवाई से धंधेबाजों में हडकंप है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!