बूढ़ी काली मंदिर में अमावस्या पर विधि विधान से हुई पूजा,प्रसाद का वितरण

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में शनिवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गई। इस दिन भक्तों की अच्छी खासी भीड़ जुटी।पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उत्साहित थे।सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंच रहे थे ।

भक्त बढ़ चढ़ कर पूजा में शामिल हुए थें। मंदिर में मां काली , मां शारदे,भगवान शिव व बजरंगबली की पूजा की गई।पूजा के दौरान पुष्पांजलि भी दी गई।कमिटी के मनोज मजूमदार, साधन दास व कल्याण बोस, भक्त निखिल पाल, नवोजित मित्रा, अनिर्बान दास,अमित दास,कल्याण बोस,अजिताभ राही आदि ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है।

अमावस्या पूजा धूमधाम से की जाती है। पूजा के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई