विस्थापित परिवारों का कुमारीपुर में धरना,भूखंड पर बसाने की मांग तेज

SHARE:

मनिहारी / कटिहार – थाना क्षेत्र के कुमारीपुर स्थित हाईवे सर्विस रोड से सटे भूखंड पर कमालपुर मदारीचक और लक्ष्मीपुर के कटाव पीड़ित सैकड़ों विस्थापित परिवारों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि वे वर्षों से दिलारपुर कारीकोसी बांध पर किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं और सरकार द्वारा उन्हें उक्त जमीन पर बसाने का आश्वासन दिया गया था।

लेकिन अब तक 324 परिवारों का पुनर्वास नहीं हो सका है। धरना का नेतृत्व कर रहे खगेंद्र साह ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी तथा मनिहारी थाना को पूर्व में सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवार लंबे समय से स्थायी पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में विद्यासागर आचार्य, तारा कुमारी,चंद्रशेखर मंडल,सच्चिदानंद स्नेही समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। धरना में शामिल लोगों ने दावा किया कि संबंधित भूमि के मालिक को सरकार द्वारा मुआवजे की राशि दी जा चुकी है तथा इस मामले में उच्च न्यायालय का भी आदेश है।

वहीं दूसरी ओर जमीन मालिक राजीव कुमार ने इन दावों से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें सरकार की ओर से कोई सूचना या भुगतान की जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि जमीन की रसीद अब भी उनके नाम पर है और कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। राजीव कुमार ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से सहयोग की मांग की है। मामले की सूचना मिलने पर मनिहारी पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी लेकर स्थिति का जायजा लिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई