कटिहार – विधान पार्षद ललन सर्राफ को विधान परिषद में उप नेता बनाये जाने पर जिले के कार्यकर्ता में हर्ष का माहौल है। जनता दल यू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि ललन सर्राफ जदयू में एक ऐसे नेता हैं जो हर कार्यकर्ता की बात को गंभीरता से सुनते हैं और उसका निराकरण भी तत्काल प्रभाव से व्यक्तिगत रूप से करने का प्रयास भी करते हैं।
ललन सर्राफ आज भी अपने आप को जदयू का एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को संगठन को बुथ स्तर तक मजबूत करने में लगे रहते हैं जबकि वे एक चार्टेड एकाउंटेंट के साथ एक अच्छे वक्ता भी है। जदयू के सभी कार्यकर्ता को विश्वास है कि उनकी क्षमता और प्रदेश की समस्या को लेकर विधान परिषद में आवाज पहले से ज्यादा प्रखर रूप से उठेगी। श्री सर्राफ पार्टी के कोषाध्यक्ष के साथ व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर कार्यरत हैं।
श्री सर्राफ के विधान परिषद में उप नेता बनने पर प्रदेश सचिव रवि महावर, शिव अग्रवाल, कर्ण कुमार, प्रवीण पंकज, जिला अध्यक्ष निरंजन पोद्दार, नगर अध्यक्ष अधिवक्ता यशस्वी अग्रवाल राजीव पुर्वे, अधिवक्ता राजेश चमड़िया सहित जदयू के जिलध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, महानगर अध्यक्ष विशाल राणा, जदयू के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सुमन, पुर्व कार्यकारी नगर अध्यक्ष संजय सिंह सहित कई नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
सभी ने एक स्वर में आशा भी जताई है कि श्री सर्राफ पार्टी के साथ सभी कार्यकर्ता की आवाज बन कर नयी उर्जा के साथ उभरेंगें। नरेश शर्मा ने बताया कि श्री सर्राफ जदयू के नेता के साथ वैश्य के सर्वमान्य नेता भी है। उन्हें सभी व्यवसायी वैश्य सिरोमणी के रूप में भी मानते हैं। श्री सर्राफ विधान परिषद में उप नेता बनाये जाने पर सभी व्यवसायी वर्ग में काफी उत्साह है।




























