पति की लंबी उम्र की कामना के लिए नव विवाहित महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ नव विवाहित एवं सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य का महापर्व वट सावित्री को लेकर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए बरगद के पेड़ पर कच्चे धागे बांधकर अपने पति की लंबी उम्र की कामनाएं करते हुए पूजा पाठ की।

इस दौरान महादेव नगर,मरंगी, कुरेठा रेलवे स्टेशन के समीप,थाना परिसर एवं फुलहारा,चितौरिया,मोहनपुर, साहेबनगर,भेड़मारा के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ो की संख्या में सुहागिन महिला उपस्थित होकर पति के लिए लंबे उम्र के लिए बट पूजा करते हुए कथा सुनी। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सुहागन महिलाओं का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत हैं।

इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु,सुख,समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जला या फलाहारी व्रत रखती हैं यह व्रत सावित्री और सत्यवान की कथा पर आधारित हैं,जिसमें सावित्री ने अपने तप और पवित्र व्रत धर्म से यमराज से अपने पति के प्राण वापस किए थे। इस दौरान महिलाएं बरगद के पेड़ के पास एकजुट होकर कथाएं भी कहीं जिससे कि वहां का माहौल भक्ति में में तब्दील हो गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई