नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का भी आयोजन
किशनगंज /प्रतिनिधि
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किशनगंज जिला में कार्यरत बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया, ताकि बैंकों द्वारा अधिक से अधिक लोगों को इससे संबन्धित बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध करायी जाए। इसके साथ ही बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं तथा असली-नकली नोटों की पहचान पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।
इन कार्यक्रमों ने कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया समझाने, जाली नोटों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
























