पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित

SHARE:

भाजपा व्यक्तिवाद की नहीं राष्ट्रवाद की विचारधारा की पार्टी

डंडखोरा मंडल के साथ हीं जिले में प्रशिक्षण का हुआ समापन

डंडखोरा/कटिहार – भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान-2026 के तहत एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आलोक चौहान ने की।

शिविर में जिलाध्यक्ष मनोज राय,जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय, गोविंद अधिकारी,सौरभ मालाकार, जिला उपाध्यक्ष सह कदवा विधान सभा प्रभारी प्रेम प्रकाश चौधरी,आलोक मंडल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष नरेश मंडल,पंचायती राज के जिला संयोजक सूरज साह मुख्य रुप से उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा व्यक्ति आधारित नहीं,बल्कि विचार आधारित पार्टी है,जिसमें कार्यकर्ताओं के सम्मान को महत्व दिया जाता रहा है।

रामनाथ पांडेय ने प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा करते हुए अनुशासित रहने पर जोर दिया।वहीं गोविंद अधिकारी तथा सौरभ मालाकार ने पार्टी की गौरवशाली उपलब्धियों पर चर्चा की तथा पार्टी कार्यक्रमों में अधिकाधिक उपस्थिति के महय्व को रेखांकित किया। मुख्य प्रशिक्षक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह ने भाजपा के गठन तथा उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र का पुनर्निर्माण की विचारधारा से प्रेरित होकर हीं हम सभी भाजपा के साथ हैं।

हमारी आर्थिक,शैक्षणिक और सांस्कृतिक संपन्नता को देखकर विदेशी शासको ने भारत को सोने की चिड़िया और विश्व गुरु की उपाधि दी थी। क्योंकि हमारे यहाॅ नालंदा,विक्रमशिला और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय थे। तो वहीं अनुशासित समाज था।जिस विरासत को बर्बाद करने के लिए विदेशी शासकों ने आर्थिक संपदा को लूटा,तो एक दूसरे को आपस में लड़ाकर मजबूत सामाजिक व्यवस्था को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ा।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद तत्कालिक सत्तासीन पार्टी ने भी अंग्रेजों के पदचिह्नों पर चलना शुरू किया।जिसके कारण आजादी प्राप्ति का उद्देश्य गौण होने लगा। उन्होंने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीनदयाल उपाध्याय जैसे राष्ट्रप्रेमियों की अगुवाई में भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत के पुनस्थापना के लिए राष्ट्र प्रथम,एकात्म मानववाद एवं अन्त्योदय की विचारधारा के साथ जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये गये आन्दोलनों के प्रभाव से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी केन्द्र में भाजपा की सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाया तो राम मंदिर का पुननिर्माण भी कराया।प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मंडल ने भी पार्टी के नीतियों पर प्रकाश डाला।शिविर में प्रखंड महामंत्री संतोष साह, राजकुमार मिश्रा,बसंत चौहान,हीरालाल साह,संजीव राय,विशाल शर्मा,प्रदीप पोद्दार,दिनेश मंडल,मनोज ठाकुर,मणींद्र पोद्दार,गौतम चौहान, ब्रजकिशोर ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यसमिति सदस्य शामिल रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई