अररिया /अरुण कुमार
फारबिसगंज में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में सोशल मीडिया पर उत्तेजक,आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वाले दो युवकों पर FIR दर्ज किया गया है. अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ‘अफजल खान’ और ‘अनुज पाठक’ जो फेसबुक चलाते हैं इन दोनों पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में प्राथमिक दर्ज की गई है.
इन दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी. एसपी ने बताया कि फारबिसगंज में दोहरे हत्याकांड के बाद माहौल शांतिपूर्ण है.उन्होंने बताया कि डबल मर्डर मामले में दोनों पक्ष द्वारा थाना में एक-एक केस दर्ज किया गया है जबकि फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल द्वारा एक केस दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस द्वारा भी सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में एक केस दर्ज किया गया है. एक नया केस आज दर्ज किया गया है जिसमें फेसबुक पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दो प्राथमिक की दर्ज की गई है ।जिसमें अफजल खान और अनुज पाठक पर केस किया गया है. इन दोनों ने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट किया था. एसपी ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी अफवाह पर ध्यान ना दें और सोशल मीडिया पर भड़काऊ और उत्तेजक पोस्ट करने से बचें.यह एक दंडनीय अपराध है.




























