सड़क हादसे में वृद्ध की मौत,नाबालिग चालक बाल सुधार गृह भेजा गया

SHARE:

अमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 महंत बड़ी स्थान के समीप बीते शुक्रवार की देर शाम एक बाइक की टक्कर से सिंघेश्वर दास (70) की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उनका अंतिम संस्कार गोलाघाट गंगा नदी के किनारे किया गया।

घटना को लेकर मुख्य पार्षद बबलू मंडल, पार्षद प्रतिनिधि संजीव साह एवं समाजसेवी बंटी सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संजीव साह ने बताया कि सिंघेश्वर दास कृष्ण मंदिर की ओर से अपने घर जा रहे थे तभी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा तिमिरपुरा न्यू सदलीचक निवासी अख्तरुल हक की तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल वृद्ध को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि वे सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। इधर पुलिस ने नाबालिग बाइक चालक को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई