तेज रफ्तार ट्रक और हाइवा में टक्कर,चालक गंभीर रूप से घायल

SHARE:

बारसोई /कटिहार – शनिवार की सुबह करीब 04 बजे बारसोई से होकर गुजरने वाली स्टेट हाईवे-98 पर बीएसएनएल टावर के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। झारखंड के जमुई से बालू लेकर पश्चिम बंगाल के चांचल जा रहा ट्रक संख्या जेएच10 डीसी 1733 एक हाइवा से टकरा गया। जिससे ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जबकि खलासी बाल बाल बच गया है ।घायल चालक की पहचान अनिकेत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान बारसोई पुलिस की 112 नंबर गश्ती गाड़ी से गुजर रहे पुलिसकर्मियों की नजर घायल चालक पर पड़ी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल उठाकर अनुमंडल अस्पताल बारसोई पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त मार्ग पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिससे अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, घटना के बाद बारसोई पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई