पुलिस सभागार में एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की क्राइम मीटिंग
बंगाल चुनाव को लेकर सीमा पर सतर्कता बरते जाने का दिया गया निर्देश
किशनगंज /प्रतिनिधि
पुलिस सभागार परिसर में शुक्रवार को को एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक आयोजित की। बैठक करीब 1 बजे शुरू हुई जो देर शाम तक चली।एसपी श्री कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती पर विशेष ध्यान देते हुए गश्ती बढ़ाएंगे। एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्कता अपेक्षित है।
किशनगंज जिला सीमावर्ती जिला होने के कारण बंगाल से बिलकुल करीब है।इस कारण सतर्कता अपेक्षित है। सुरक्षा कारणों से जिले में 15 चेक पोस्ट बनाए गए है। चेक पोस्ट में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।बंगाल चुनाव को लेकर सीमा से लगने वाले चेक पोस्टों में विशेष रूप से सतर्कता बरती जानी है।साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया जाना है।
एसपी श्री कुमार ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सहजता से उपलब्ध हो रहा है या नहीं इसकी भी पड़ताल करेंगे। क्षेत्र में कालाबाजारी न हो इस पर ध्यान देंगे।एसपी ने कहा कि थाना में जो भी पीड़ित आवेदन देता है,उसे गंभीरता से लेंगे।किसी प्रकार की शिकायत न मिले इसका खाश ख्याल रखेंगे।प्रत्येक दिन चेक पोस्टों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाना है।
क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह, डीएसपी ट्रैफिक राजेश कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर राजा, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार, कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार,ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत, ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनील कुमार ,गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार,महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, गर्वनडंगा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, एससीएसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार आदि मौजूद थे।





























