बुनियाद केंद्र बारसोई में 305 लोगों के आंखों की हुई जांच

SHARE:

बारसोई/कटिहार – ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बुनियाद केंद्र बारसोई में चल रहा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के तहत अब तक 305 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं।

शिविर में पहुंचे मरीजों की आंखों की बारीकी से जांच कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जिन लोगों को दृष्टि संबंधी परेशानी पाई गई है, उन्हें अंतिम दिन विशेष कैंप आयोजित कर निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी दैनिक जिंदगी आसान हो सके।

इस दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुंतज़िर एवं स्पीच-हियरिंग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका कुमारी ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने बताया कि आंखों की समस्या को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!