कटिहार:स्थानांतरण के उपरांत ब्लॉक समन्वयक को दी गयी विदाई

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक समन्वयक के पद पर कार्यरत प्रकाश कुमार को सुपौल जिले में उनके स्थान्तरण हो जाने पर उनके सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, अंचल अधिकारी मोहम्मद इस्माइल समेत प्रखंड के कई कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रखंड समन्वयक प्रकाश कुमार को भावपूर्ण विदाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक समन्वयक प्रकाश कुमार द्वारा केक काटकर किया गया। जिसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मनिहारी में स्वच्छता अभियान को नई दिशा दी और हर पंचायत में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई।

अधिकारियों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने सभी कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट कार्य किया। उनके सहज व्यवहार और समर्पण ने प्रखंड में सकारात्मक माहौल बनाया।


बताया गया कि अब वे सुपौल जिला में अपनी सेवा देंगे। समारोह के अंत में स्वच्छता से जुड़े सभी कर्मियों ने उनके सुखी, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी. उनके योगदान को यादगार बताया।


अपने विदाई समारोह से भाव विह्वल श्री कुमार ने कहा कि मनिहारी मे लोगों से मिली सहयोग और सम्मान को भूलाना उनके लिए कठिन होगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई