नाबालिक ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या,परिजनों में पसरा मातम

SHARE:

मनसाही/कटिहार – थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के पिंडा में बीती रात को एक नाबालिक ने घर से कुछ ही दूरी पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिंडा गांव में लगातार इस तरह के कई घटना हुई। जिसके देखा देखी लोग घर में छोटे-मोटे वाद विवाद को लेकर कभी जहर खाकर मर जाते हैं तो कभी फंदे लगाकर आत्महत्या कर लेता हैं।

पुलिस प्रशासन ऐसे मामले पर अगर अंकुश नहीं लगाया एवं घटना को लेकर जांच कर घटना में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई नहीं की तो समाज में आए दिन इस तरह की घटना घटित होते रहेगी ।

जानकारी के अनुसार मृतक के पिता का नाम जुगाई उरांव हैं। जिसका तीन पुत्री के अलावा एक ही पुत्र 12 वर्ष का था। जिसकी शव फंदे से लटकता हुआ मिला।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई