कटिहार:प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

समेली /कटिहार – प्रखंड के सभागार में आयोजित प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक में बच्चों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख अनुकंपा कुमारी ने किया। जबकि संचालन का नेतृत्व बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने किया। बैठक में बाल मजदूरी और बाल विवाह पर रोक को लेकर सख्त कदम उठाने, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने, कुपोषण खत्म करने तथा बाल तस्करी और शोषण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर रणनीति बनाई गई।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ तेज गति से कार्य करें। अधिकारियों ने बताया कि समिति का काम सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता और उनके बेहतर भविष्य को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रमुख अनुकंपा कुमारी ने कहा कि बच्चों की देखभाल और उनका सुरक्षित बचपन सुनिश्चित करना समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है।

उन्होंने पंचायत स्तर पर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया। ताकि बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी कुप्रथाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र बच्चे तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने विभागों को मिलकर काम करने की हिदायत दी। ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा और सुरक्षा से वंचित न रह जाए।


बैठक में बीपीआरओ मो. हाशिम,एमएलसी प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू,मुखिया मनीष ठाकुर,सरपंच मनोज पटेल, पंचायत समिति सदस्य विलास हरि,धनेश्वर मंडल,नीतू कुमारी, बीसी पूजा कुमारी, लेखापाल विनोद कुमार सिंह, सुनील कुमार शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई