मनिहारी में पैक्स चुनाव,नामांकन के अंतिम दिन दो अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों में निर्धारित पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गई। नामांकन के लिए निर्धारित अंतिम दिन गुरूवार दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि बुधवार को भी दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।निर्वाची पदाधिकारी सनत कुमार ने बताया कि दक्षिणी कांटाकोश पंचायत से हीरालाल चौधरी, गंगा राम यादव एवं अमित यादव ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।

वहीं बोलिया पंचायत से अध्यक्ष पद हेतु साधना कुमारी एकमात्र उम्मीदवार के रूप में सामने आई हैं। सदस्य पद के लिए दक्षिणी कांटाकोश से 11 एवं बोलिया पंचायत से 09 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 10 व 11 अप्रैल को नामांकन पत्रों की समवीक्षा होगी। जबकि 13 अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

20 अप्रैल को मतदान एवं उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किये जाएगें वहीं बोलिया पंचायत में साधना कुमारी के एकमात्र उम्मीदवार होने से समर्थकों में उत्साह देखा गया।

समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर मिठाई खिलाई। वे बिहार की कम उम्र की चर्चित पैक्स अध्यक्षों में शामिल रही हैं और पुनः चुनाव मैदान में उतरी हैं। उनके एकमात्र उम्मीदवारी देने से निर्विरोध होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में उनके समर्थक काफी उत्साहित है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई