किशनगंज/विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के क्षेत्र संख्या 11 की पंचायत समिति सदस्य कुंती देवी की सास एवं गौरी शंकर सिंह की माता, स्वर्गीय श्रीमती नेमानी देवी का दिनांक 8 अप्रैल को प्रातः 02:18 बजे पूर्णिया स्थित अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले लगभग चार महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं और इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे परिवार तथा पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय नेमानी देवी अपने सरल स्वभाव, धार्मिक आस्था एवं समाजसेवी विचारों के लिए जानी जाती थीं। वे हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती थीं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहती थीं। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
इस दुखद अवसर पर प्रखंड प्रमुख उजाला परवीन, उनके प्रतिनिधि तौसीफ आलम, पंचायत समिति सदस्य प्रवेज आलम, पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि विजय कुमार साह, बच्चन देव सिंह, पूर्व जिला पार्षद शौकत अली सहित कई जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण स्वर्गीय के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। स्थानीय लोगों ने बताया कि नेमानी देवी का जीवन सादगी और सेवा का प्रतीक था। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक सम्मानित और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया है।




























