भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग अभियान का आयोजन

SHARE:

कटिहार – भारतीय जनता पार्टी की और से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग अभियान के अंतर्गत कटिहार विधानसभा क्षेत्र के कटिहार नगर पश्चिम,हसनगंज मंडल, कटिहार ग्रामीण मंडल के प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी,पूर्व विधायक
विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार ,विधानसभा संयोजक धर्मनाथ तिवारी तिवारी शामिल हुए।

पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित व वंदे मातरम के साथ प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज राय ने उद्घाटन सत्र में उपस्थित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं सेवा भाव को सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा एवं प्रेरणा प्रदान करते हैं, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की विचारधारा,राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना और अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा किया। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री व सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं सेवा भाव को सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा एवं प्रेरणा प्रदान करते हैं, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलती है। उपस्थित सभी वक्ताओं ने विभिन्न विभिन्न सत्र में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। और कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में यह अभियान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार कर रहा है।

इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग में कटिहार नगर पश्चिम कटिहार ग्रामीण, हसनगंज मंडल के सभी पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री प्रकोष्ठ के संयोजक, मंडल कार्य समिति के सदस्य मंडल में रह रहे प्रदेश एवं जिला के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी एवं तीनों मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई