नकली गेम क्यों खेलते हो, चलो असली गेम खेलते हैं कहकर दोस्त ने मारी गोली
बारसोई/कटिहार -नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या – 4 में संध्या करीब 7 बजे ऑनलाइन गेम के विवाद में एक युवक को गोली मार दिए जाने की घटना सामने आयी है। घायल की पहचान मो. आलम(19) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मो.आलम अपने दोस्त रजाउल उर्फ राजा (26) के साथ पबजी व फ्री फायर गेम खेल रहा था। इसी दौरान गेम में रुपये के जीत-हार को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। घायल मो. आलम ने बताया कि विवाद के दौरान आरोपी राज ने उससे कहा कि यह नकली गेम क्यों खेलते हो, चलो असली गेम खेलते हैं” और इसी बात के तुरंत बाद उस पर गोली चला दी।गोली लगने से आलम गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल बारसोई में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जाता है कि आरोपी राजा जो मो. आलम का दोस्त है। दिल्ली में रहता है और मंगलवार को ही घर आया था।
घर लौटने के बाद ही दोनों के बीच गेम खेलने के दौरान विवाद हुआ और घटना घट गई। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार दलबल लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर घायल की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
तथा घायल मोहम्मद आलम से पूछताछ की। तत्पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं। वही इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर नेहा चौधरी ने कहा कि घायल मोहम्मद आलम का प्राथमिक उपचार कर दी गई है गोली दाहिने पांव के घुटने से नीचे लगी है। एक्स-रे करने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की गोली अंदर में है या नहीं। अभी खतरे से बाहर है।
बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर किया गया है। इस संबंध में घायल युवक की मां सवेरा खातून ने बारसोई थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि घायल मोहम्मद आलम के मां के द्वारा बारसोई थाना में आवेदन दिए गए हैं। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। हर बिंदु पर कार्य हो रहे हैं। तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दी गई है जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है तथा दहशत में है।




























