बिजली की लचर व्यस्था तथा आशा बहाली में अनिमित्तता को लेकर विफरी विधायक
बारसोई /कटिहार – प्रखंड सभागार बारसोई में प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गईl बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संगीता देवी रही । बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ अजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बारसोई चंदन प्रसाद, बीपीआरओ अशोक कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद,प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी बारसोई बबिता कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक की कार्रवाई शुरू होने से पहले प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम ने विधायक संगीता देवी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।बैठक में बिजली की लचर व्यस्था एव आशा बहाली में भारी अनियमित पर विफरते हुए विधायक ने क्षेत्र में बिजली व्यस्था में अविलम्ब सुधार की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रखंड में आशा बहाली में अनियमित को लेकर कहा कि लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है कि बीसीएम राजीव कुमार के द्वारा सरकारी नियम को तात्पर्य कर कार्य किए गए जा रहे हैं।
इस मामले को लेकर जिला पदाधिकारी से मिलकर उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की जाएगी तथा योग उम्मीदवार की चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार ऐसी शिकायतें आ रही है कि विधुत विभाग के पदाधिकारी अपने कार्यालय से अक्सर गायब रहते हैं। जेई विद्युत उपभोक्ताओं के फोन कॉल को रिसीव नहीं करते हैं। विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों को अनदेखी करते हैं। आगे विधायक ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में ऐसी शिकायतें मिल रहीं है ।
बिजली विभाग के पदाधिकारी होशियार हो जाए अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार हो जाए। उन्होंने कहा कि अंचल व राजस्वकर्मी म्यूटेशन के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। विधायक ने अविलम्ब इस पर लगाम लगाने की बात कही। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष मोअज्जम हुसैन एवं पंसस शम्स तबरेज ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारसोई में कार्यरत बीसीएम राजीव कुमार पिछले दस वर्षों से लगातार पदस्थापित हैं।
बीसीएम के द्वारा आशा कर्मियों की बहाली में बड़ी अनियमितता तथा भ्रष्टाचार बरती जा रही हैं। आशा कर्मियों से अवैध वसूली की जा रही है। तथा पूर्व में भी उनके विरुद्ध प्रस्ताव लिए गए थे हटाने के लिए लेकिन अभी तक नहीं हटाए गए हैं जो नींद नहीं है। पंचायत समिति सदस्य तबरेज ने बैठक में कहा कि धर्मपुर पंचायत का सोलर लाइट आबादपुर थाने में लगाए गए हैं इसकी उच्च स्तरीय जांच किया जाए। जवाब देते हुए बीपीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि जांच की गई है धर्मपुर का सोलर लाइट आबादपुर थाना में लगाए गए हैं जो गलत है अभिलंब वहां से हटकर धर्मपुर पंचायत क्षेत्र में लगाए जाएंगे।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न पंचायत में आरो लगाए गए हैं जो पूरी तरह से खराब पड़ी हुई है अभिलंब दुरुस्त किया जाए। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि सदस्यों द्वारा जो भी प्रस्ताव लिए गए हैं। संबंधित विभाग के पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराएंगे तथा अमली जामा पहनाया जाएगा। जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराई जाएगी।बैठक में उपप्रमुख चंदना कुमारी, मुखिया हाजिक हसन अंसारी, बेलाल कादरी, अयूब अली, राधाकान्त घोष, महमूदा खातून, मोहम्मद काबुल आदि दर्जनों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।






























