किशनगंज/राहुल कुमार
हत्या आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को आवेदन सौंप कर कारवाई की मांग की है ।
दरअसल बीते दिनों ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के खलीफा पट्टी निवासी मोहम्मद इम्तियाज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।जिसके बाद मृतक की पत्नी सीमा खातून ने ठाकुरगंज थाना में आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज करवाया था।
जिसके बाद मुख्य आरोपी मोहम्मद राजा ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया था।मृतक की पत्नी सीमा खातून का कहना है मामले का सह-आरोपी मो. नूर अली अब भी फरार है, जिससे वो असुरक्षित महसूस कर रही है।
सीमा खातून ने कहा कि मेरे पांच छोटे बच्चे हैं और उनके भरण-पोषण का अब कोई सहारा नहीं बचा। मैं बस अपने पति के लिए न्याय चाहती हूँ।वही पुलिस अधीक्षक के द्वारा पीड़िता को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।


























