किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार को तत्काल पद से हटा दिया गया है।पुलिस मुख्यालय द्वारा इस संबंध में पत्र जारी करते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान करने को कहा गया है।उनके जगह पर एसडीपीओ 2 मंगलेश कुमार सिंह को किशनगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है ।
मालूम हो कि मंगलवार को एसडीपीओ गौतम कुमार के आधा दर्जन ठिकानों पर स्पेशल विजलेंस की टीम द्वारा छापेमारी की गई थी जिसमें 80करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला था जिसके बाद तत्काल बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा उन्हें पद से हटा कर मुख्यालय में close किया गया है।इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।गौरतलब हो कि 2023 से गौतम कुमार किशनगंज में पदस्थापित थे ।
स्पेशल विजलेंस यूनिट ने 1 करोड़ 94 लाख से अधिक आय की संपत्ति मिलने पर उनके किशनगंज ,पूर्णिया,सिलीगुड़ी,पटना के ठिकानों पर छापेमारी की थी।जिसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ था।एसडीपीओ गौतम कुमार की पत्नी और महिला मित्र के नाम पर 25 से अधिक जमीन के दस्तावेज के साथ साथ क्रेटा, थार वाहन के कागजात,नकदी,जेवरात आदि मिले थे जिसके बाद अधिकारियों की आंखे भी खुली की खुली रह गई थी। एसडीपीओ पर कारवाई के बाद बुद्धिजीवी वर्ग सराहना कर रहे हैं और इसे सरकार का जायजा कदम बता रहे हैं।


























