कटिहार – जिला के कोढ़ा प्रखंड के प्लस टू उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय संदलपुर में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने कला में 10 वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर 12 वीं कक्षा में अभिलाषा कुमारी 350 अंक,शिवानी कुमारी 335 अंक,आशा कुमारी 332 अंक तथा कला संकाय में संजली कुमारी 349 अंक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
वहीं 10वीं कक्षा में बबीता कुमारी 464 अंक, अमित कुमार 450 अंक एवं काजल कुमारी 445 अंक ने शानदार सफलता प्राप्त की। मौके पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।आपकी मेहनत,लगन और अनुशासन निश्चित ही आपको नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
हमारा प्रयास है कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहे। ताकि हमारे क्षेत्र के बच्चे आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नविता सिंह,भाजपा नेता भोला झा, मिथिलेश सिंह,अशोक सिंह,मनीष सिंह सहित अन्य समर्थक गण एवं स्कूल के शिक्षक गण मौजूद रहे।


























