डंडखोरा/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मध्य विद्यालय डुमरिया में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक ललन पटेल को विदाई दी गई।उन्होंने अपना प्रभार वरीय शिक्षक नीरज कुमार को सौंपा।उनके सहयोगियों की ओर से विद्यालय शिक्षा समिति सदस्य रामानंद झा की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में संकुल संचालक,संकुल क्षेत्र के शिक्षक,विशिष्ट सदस्य, अभिभावकगण, सामाजिक कार्यकर्ता तथा उनके आत्मजन विशेष रुप से उपस्थित रहे।
लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र,डायरी, पुस्तक आदि उपहार भेंटकर उनके कार्यकाल को सराहा।संकुल संचालक राघवेन्द्र कुमार झा ने कहा कि उनके साथ कार्य करने की अल्पावधि में मुझे उनकी एक बात बहुत भाती थी कि वे हर परिस्थिति में स्थितिप्रज्ञ हीं रहे।न कभी अधि दुखी और खुशी में अधिक खुश होते देखा गया। समारोह को प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक सुमन कुमार,हीरेन राय,दिलीप कुमार चौहान, सुभाष मंडल,अरुण राय,श्वेता कुमारी सहित कई अन्य ने भी संबोधित करते हुए उनके कार्यकाल को सराहा।
अपने संबोधन में श्री पटेल ने 24 अगस्त 1994 को बतौर शिक्षक मध्य विद्यालय पदमपुर में योगदान करने से लेकर फलका,डहेरिया,सिरसा,खोड़वा,कदेपुरा तथा प्रधानाध्यापक के रुप में 12.10.2023 से 30 मार्च तक इस विद्यालय के अवधि के खट्टे मीठे अनुभवों को साझा किया।उन्होंने संकुल संचालक की बातों से सहमति जताते हुए कहा कि मैं हर परिस्थिति में कुछ सीखने का आदि रहा हूं।मैं ‘नहीं किसी से दोस्ती,नहीं किसी से बैर’के सिद्धांत को लेकर चला।उन्होंने छात्र-छात्राओं तथा अपने सहयोगियों से भी कुछ नया सीखने की आह्वान किया।
उन्होंने नम ऑखों एवं रु॔धे गले से कहा कि इस विद्यालय का कार्यकाल सहयोगियों, अभिभावकों तथा जनप्रतिनिधियों से मिले स्नेह, आदर और सहयोग के लिए आजीवन याद रहेगा।लोगों ने फूल माला पहनाकर उन्हें विदाई दी।मौके पर शशांक शेखर, पंचानंद राय,सुदाम प्रसाद साह, किशोर कुमार झा,अरबिंद कुमार विश्वास,गौतम कुमार, चिराग आलम,मुन्नी कुमारी, मो.शारिक,इच्छा कुमारी, दिलरौशन आदि शिक्षको सहित दर्जनों अन्य शामिल रहे।


























