कोढ़ा /कटिहार – जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चैनपुर कैमूर में हुई लाखों की छिनतई कांड का सफल उद्भेदन किया है। बिहार एसटीएफ और कटिहार जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपी को दबोचा। बल्कि लूटी गई रकम का बड़ा हिस्सा भी बरामद कर लिया है।
बीते 24 मार्च 2026 को कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राकेश कुमार ने स्टेट बैंक की शाखा से ₹4,37,000 निकाले थे। जब वे वापस लौट रहे थे। तभी पटेल चौक भभुआ के पास अज्ञात अपराधियों ने उनसे यह पूरी राशि छीन ली थी। इस संबंध में चैनपुर थाना में कांड संख्या 291/26 दर्ज किया गया था।
पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और खुफिया जानकारी के आधार पर 30 मार्च 2026 को कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित आरोपी राजा यादव के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने छिनतई किए गए रुपयों में से ₹4,34,000 बरामद करने में सफलता हासिल की।


























