सतमेरी घाट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

SHARE:

पोठिया/किशनगंज/राज कुमार

छतरगाछ पुलिस कैंप एवं पहाड़कट्टा थाना की संयुक्त टीम ने मंगलवार को डोंक नदी के सतमेरी घाट में अवैध बालू खनन के खिलाफ जोरदार छापेमारी कर खनन माफियाओं के बीच हड़कंप मचा दिया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से पूरे इलाके में खनन माफियाओं के हौसले पस्त हो गए हैं।


गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, अवैध खनन में लगे लोग भागने लगे। बालू से लदे ट्रैक्टर चालक नदी किनारे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। हालांकि पुलिस कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा ने साहस का परिचय देते हुए ट्रैक्टरों को दौड़ाकर खदेड़ा, जिससे माफियाओं में भगदड़ मच गई।


कार्रवाई के दौरान खनन में प्रयोग की जा रही कुल 6 नावों को पुलिस ने मौके पर ही विनष्ट कर दिया। इस कड़ी कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


इस पूरी कार्रवाई में पुलिस कप्तान संतोष कुमार के नेतृत्व और सख्त निर्देशों की अहम भूमिका रही। उनके निर्देश पर जिले में लगातार अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। वहीं एसडीपीओं टू मंगलेश कुमार की निगरानी और रणनीति ने कार्रवाई को प्रभावी बनाया।


छतरगाछ पुलिस कैंप प्रभारी रामबहादुर शर्मा की तत्परता और साहस इस अभियान में साफ नजर आया। उन्होंने जिस तरह मौके पर सक्रिय भूमिका निभाई, वह पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन का खेल चल रहा हैं, जिससे नदी और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा हैं। अब इस तरह की सख्ती से लोगों में विश्वास जगा है कि प्रशासन इस पर लगाम लगाने के लिए गंभीर है।


पुलिस कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा नें कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई