मनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के किसान चौक बथना अवस्थित उदामा रखा के पास मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने फीता काटकर रंगोली गार्डन का उद्घाटन किया। कहां की ग्रामीण परिवेश में इस तरह के गार्डन खुल जाने से अब लोगों को शहर की ओर शादी विवाह में गार्डन बुक कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग गार्डन बुक कर शादी विवाह आराम से कर सकेंगे।
यह गार्डन अब किसान चौक बथना के उदामारखा के पास खुल गया। जिसका विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर रंगोली गार्डन के प्रोपराइटर दयानंद यादव ने कहा कि सामाजिक कार्य मेरी पहली प्राथमिकता हैं,दो वर्ष पूर्व चटनी विला रेस्टोरेंट खोला गया।
आम ग्रामीणों की काफी मांग था कि इस जगह पर शादी विवाह के लिए गार्डन होना चाहिए,आम लोगों की मांग पर रंगोली गार्डन को सुसज्जित तरीके से निर्माण कराए जिसका विधिवत उद्घाटन मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव के हाथों किया गया अब आम लोग इस रंगोली गार्डन को शादी विवाह बर्थडे आदि के लिए सस्ते दामों में बुक करा सकते हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री रामप्रकाश महतो,कांग्रेस के तौकीर आलम,राजन यादव, धनंजय यादव,सुभाष कुमार यादव, दिलीप यादव,रतन कुमार यादव,प्रमोद कुमार रजक आदि उपस्थित रहे ।




























