कटिहार – अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया के नेतृत्व में जिला निरीक्षण समिति की ओर से विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान पूर्णिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में गृह में अधिष्ठापित सभी कैमरे संचालित अवस्था में पाये गये।गृह में कुल 04 बच्चे आवासित पाये गये।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा गृह की एएनएम से सभी बच्चों के मेडिकल फाइल्स, बच्चों का वजन, पोषण आदि के बारे में जानकारी ली गई तथा बच्चे के मेडिकल फाइल्स की बारिकी से जांच की गई। अमरेश कुमार, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई पूर्णिया से बच्चों के दत्तकग्रहण की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई।
सुमित प्रकाश अध्यक्ष बाल कल्याण समिति से विधिक रूप से स्वतंत्र होने की स्थिति की बारे में जानकारी ली गई। अमरेश कुमार, सहायक निदेशक द्वारा बताया गया की जिला में परित्यक्त एवं असुरक्षित बच्चों के मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की सक्रियता देखी जा रही है। मार्च 2026 में रूपौली क्षेत्र में एक नवजात शिशु सड़क किनारे परित्यक्त अवस्था में मिला।
स्थानीय लोगों एवं आशा कार्यकर्ता की तत्परता से बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।बाद में जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा बच्चे को संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर बच्चे को दत्तकग्रहण संस्थान में रखा गया।फरवरी 2026 में जीएमसीएच पूर्णिया से दो छोटे बच्चों का अपहरण हुआ।पुलिस दबाव के कारण आरोपियों ने बच्चों को रास्ते में छोड़ दिया और दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
नवजात परित्याग की घटनाएँ विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, अस्पतालों से बच्चों की चोरी, तस्करी का खतरा, जागरूकता की कमी, असुरक्षित प्रसव एवं सामाजिक कारण प्रमुख चुनौतियाँ हैं। उनके द्वारा बताया गया कि इस तरह के मामले अगर संज्ञान में आते हैं तो इसके पूर्णिया जिला में चाईल्ड हेल्पलाइन सक्रिय है। बच्चों से सम्बन्धी कोई मामला संज्ञान में आती है तो चाईल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर 24×7 कॉल कर सकते हैं तथा इसकी सूचना जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्णिया एवं बाल कल्याण समिति तथा सम्बन्धित थाने को दे सकते हैं।
जिला पदाधिकरी सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई को किशोर न्याय अधिनियम एवं संगत नियमावली तथा दत्तकग्रहण के प्रावधानों के बारे में ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता बढ़ाने का निदेश दिया ।
इस अवसर पर स्वीटी सेहरावत पुलिस अधीक्षक,आलोक रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक, अमरेश कुमार सहायक निदेशक,जिला बाल संरक्षण इकाई, सुमित प्रकाश, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, विवेक कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी उपस्थित रहे ।




























