वार्षिक परीक्षा के सफल समापन के उपरांत भव्य पारितोषिक वितरण समारोह क आयोजन

SHARE:

हसनगंज /कटिहार -हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विद्या भारती चिल्ड्रेन एकेडमी में वार्षिक परीक्षा के सफल समापन के उपरांत भव्य पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति रहे वही वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मो. उमर गुल,सिद्धार्थ कुमार, उज्जवल कुमार विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र और उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।विद्यालय के डायरेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनकी मेहनत के प्रति सम्मान देना और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, वही मोके पर शिक्षक मो. अनवारुल, मनोज कुमार, परम आर्य,अनिता कुमारी,सईदुर रहमान,मो.शहाबुद्दीन,अमित कुमार,मो.अब्बास,शिवानी कुमारी, रिया कुमारी, कमलेश नारायण मंडल, प्रवीण मंडल, प्रेमलता कुमारी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई