जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामलों में है वांछित
कटिहार ग्रामीण – मनिहारी थाना क्षेत्र निवासी वादी कुंदन कुमार,पिता बेचन यादव नवाबगंज थाना मनिहारी जिला कटिहार निवासी ने मनिहारी थाना में लिखित शिकायत कर जानकारी दी थी कि जमीन विवाद को लेकर गांव के ही जग्गा यादव एवं उनके सहयोगियों द्वारा पिछले तीन वर्षों से उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच दिनांक 16.11.2025 को भूमि विवाद के समाधान की दिशा में बुलाई गयी आपसी समझौता वार्ता के दौरान सभी अभियुक्त एकजुट होकर वादी के साथ मारपीट किए तथा जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग की।जिससे वादी घायल हो गया। घटना के दौरान वादी के चाचा एवं चाची को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में मनिहारी थाना कांड संख्या-284/25 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई I कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा छापेमारी कर दिनांक-28.03.2026 को झारखण्ड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से उक्त कांड में शामिल अभियुक्त जग्गा यादव पिता जाबून यादव नवाबगंज निवासी को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवार्र की जा रही है।
आरक्षी अधीक्षक शिखर चौधरी ने जानकारी दी है कि जग्गा यादव, पिता जाबून यादव नवाबगंज, मनिहारी के विरूद्ध जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आर्मस एक्ट सहित रंगदारी व हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी से अमन चैन पसंद लोगों ने राहत की सांस ली है। एसपी श्री चौधरी ने कहा कि संगीन मामलों मे फरार चल रहे अपराधियों के विरूद्ध छापामारी अभियान जारी रहेगी।




























