शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

SHARE:

मनसाही/कटिहार – शिक्षा विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में शिक्षक – अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक कालेश्वर शाह एवं श्वेता सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें अभिभावकों को बताया गया कि इस मासिक संगोष्ठी का थीम प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय और अभिभावक साथ -साथ , शिक्षा विभाग बिहार सरकार के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार मार्च महीने की इस अंतिम बैठक का मुख्य उद्देश्य बीते शैक्षणिक सत्र 2025- 26 का समापन और नए सत्र की तैयारी।

संगोष्ठी के मुख्य बिंदु में बच्चों के वार्षिक प्रदर्शन और उनके सीखने के प्रतिफल पर चर्चा के साथ नया नामांकन में प्रवेश उत्सव के तहत नए बच्चों के नामांकन और विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को वापस लाने पर सभी अभिभावक के सहयोग पर जोर के साथ नियमित उपस्थिति पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव कंचन कुमारी,प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमारी श्वेता सुमन, सियाराम यादव,अमित कुमार,रवि कुमार, सुषमा कुमारी,सवेरा खातून, योगेंद्र प्रसाद मंडल,मनोज कुमार सहित अभिभावक एवं उनके माता-पिता उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई