जिला शतरंज संघ एवं उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के संयुक्त संचालन तथा संघ के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी विशाल राज के मार्गदर्शन में आयोजित रजत जयंती वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार को स्थानीय श्री दिगंबर जैन भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव तथा चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में जिला चैंपियन दिव्यांशु कुमार सिंह एवं महिला वर्ग की चैंपियन नरगिस निशा सहित कुल 412 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक गौरीशंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र जैन, द्वितीय मुख्य प्रायोजक ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक तफहीमूर रहमान, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राज करण दफ्तरी, धनंजय जायसवाल, कमल मित्तल तथा सह-प्रायोजक मोहम्मद कलीमुद्दीन, मिथिलेश झा, मोनिका साहा सहित विभिन्न संस्थानों — ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, किडजी, माउंट लिटर ज़ी स्कूल, कार्मेल मिशन स्कूल, स्पीड किड्स, लिटिल क्लाउड स्कूल, गायत्री डेंटल केयर, ओसियन एंटरप्राइजेज, बोर्जेस डायग्नोस्टिक सेंटर, स्वास्तिक मेडिको, यूरोकिड्स, राजस्थान मार्बल, दुर्गेश्वरी मोटर्स, जैन प्रिंटर्स, हसन ब्रदर्स एवं विजय मार्बल के प्रतिनिधियों को भी मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त संघ के उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, डॉ. शेखर जालान, निरंजन अग्रवाल, साजिदूर रहमान, सुरेश जैन, सन्नी मजूमदार, जय किशन प्रसाद, डॉ. लिपि मोदी, बापी चंद्र बनिक, हादिया रहमान, डॉ. प्रेरणा तोदी, देवजानी दे, शेखर साहा, सप्तमिता घोष, रूबी दत्ता ,दिव्या कर्मकार, सेंट जेवियर स्कूल रूईधासा के प्राचार्य अजय तिर्की, इस्लामपुर के सर्वाशीष पाल, मंच संचालक गौरव कुमार, 17 विद्यालयों के प्रतिनिधि एवं 25 कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। समाज के विभिन्न संस्थाओं एवं सहयोगियों के संयुक्त प्रयास से जिले के शतरंज खिलाड़ियों के हित में आयोजित यह रजत जयंती समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




























