बहादुरगंज के लाल ने किया कमाल, 439 अंक लाकर किया स्कूल टॉप,बधाई देने वालो का लगा तांता

SHARE:

संवाददाता/बहादुरगंज

किशनगंज जिले के बहादुरगंज के लाल ने कमाल किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में बहादुरगंज प्रखंड के झिलझिली गांव के होनहार छात्र कैफ आलम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कैफ ने कुल 500 अंकों में से 439 अंक (88%) प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम –

कैफ आलम रसल हाई स्कूल, बहादुरगंज के छात्र हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता कैसर आलम, अपने शिक्षकों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। कैफ ने बताया कि स्कूल के साथ-साथ राशिद स्टडी प्वाइंट कोचिंग संस्थान से तैयारी कर रहा था और कोचिंग से मिले सही मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया, जिससे वे इतने बेहतर अंक प्राप्त कर सके।

गांव में खुशी का माहौल झिलझिली गांव के निवासी कैसर आलम के पुत्र की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। परिजनों का कहना है कि कैफ शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है और उसका लक्ष्य भविष्य में एक सफल इंसान बनकर समाज की सेवा करना है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने कैफ को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई