बारसोई नगर पंचायत का 60.17 करोड़ का संतुलित बजट पेश

SHARE:

2.27 करोड़ का अधिशेष बना खास आकर्षण

विकास, स्वच्छता व आधारभूत संरचना को प्राथमिकता, बैठक में जनप्रतिनिधियों ने रखी अपनी बात

बारसोई /कटिहार – नगर पंचायत बारसोई ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सुदृढ़ एवं संतुलित बजट पेश विशेष बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य पार्षद विमला देवी ने की। बैठक में मुख्य रूप से उपमुख पार्षद प्रमोद कुमार साहा मौजूद रहे।बैठक का संचालन नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने की। नगर पंचायत बारसोई ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सुदृढ़ एवं संतुलित बजट पेश करते हुए विकास की स्पष्ट दिशा तय कर दी है।

प्रस्तुत बजट में कुल 60 करोड़ 17 लाख 90 हजार 960 रुपए की अनुमानित आय दर्शायी गई है, जबकि 57 करोड़ 95 लाख 55 हजार 100 रुपए व्यय का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार नगर पंचायत ने 2 करोड़ 27 लाख 35 हजार 860 रुपए का अधिशेष बजट प्रस्तुत कर वित्तीय अनुशासन और बेहतर प्रबंधन का संकेत दिया है।

बजट प्रस्तुति के दौरान नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार,मुख्य पार्षद श्रीमती विमला देवी ,उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह सहित सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धर्मेंद्र सिंह,बेबी खातून एवं दीपक चंद्र दास मौजूद रहे।बैठक में नगर क्षेत्र के समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए सड़क, नाली, पेयजल, सफाई व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं,बल्कि नगरवासियों के बेहतर जीवन स्तर का रोडमैप है। पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और हर वार्ड तक विकास पहुंचाने पर भी सहमति बनी। इस संबंध में मुख्य पार्षद विमला देवी, उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साहा, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर पंचायत द्वारा प्रस्तुत यह अधिशेष बजट न केवल आर्थिक मजबूती को दर्शाता है, बल्कि आने वाले समय में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की संभावनाओं को भी बल देता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई