मनिहारी /कटिहार – नागरिक संघर्ष समिति मनिहारी की ओर से 04 अप्रैल को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक अनुमंडल कार्यालय परिसर में विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है।समिति की ओर से प्रमुख मांगों में नगर पंचायत द्वारा मनिहारी,अमदाबाद के निवासियों से होल्डिंग टैक्स की वसूली हेतु धमकी भरे नोटिस दिए जा रहे हैं।
जिसे तत्काल रोकने।होल्डिंग टैक्स की वसूली को पारदर्शी बनाने ,इसकी दर एवं मापदंड सार्वजनिक करने। नगर पंचायत क्षेत्र के नालों की शीघ्र सफाई कराने।प्रधानमंत्री आवास योजना में बढ़ती अनियमितताओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने ।
अंचल कार्यालय में नामांतरण के नाम पर बिचौलियों द्वारा हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाने।
हाल की आंधी एवं वर्षा से किसानों की फसल को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिये जाने जैसी मांग शामिल है। साथ ही भूमि सुधार उपसमाहर्ता के यहां लंबित म्यूटेशन अपील मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाने एवं संबंधित पदाधिकारी की नियुक्ति करने।प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में लंबित योजनाओं कन्या विवाह योजना, राशन कार्ड आदि का शीघ्र लाभ लाभुकों को देन व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग भी शामिल है । इस आशय की जानकारी नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने दी है।




























