शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार
मनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना कांड संख्या 284/25 का प्राथमिकी आरोपी बालूटोला नवाबगंज निवासी जग्गा यादव ऊर्फ अमोद ऊर्फ कुमोद यादब को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल दिया। रविवार के दिन पुलिस को कई उपलब्धियां हाथ लगी।
वरीय अधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक मे मनिहारी थानाध्यक्ष ने
विशेष टीम गठित कर मनिहारी थाना कांड संख्या–284/25 दि० – 16/11/25 के फरार प्राथमिकी अभियुक्त जग्गा यादव उर्फ अमोद कुमार यादव उर्फ कुमोद यादव (27) पिता जाबुन यादव उर्फ यमुना यादव नवाबगंज बालू टोला थाना मनिहारी जिला कटिहार को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
तो दूसरी ओर
संध्या गश्ती के क्रम में ग्राम बौलिया वार्ड नं 16 से एक व्यक्ति मोहम्मद मंजूर (37) पिता मो. शाहिद बौलिया वार्ड नं 16 थाना-मनिहारी कटिहार को शराब के नशे में हल्ला–गुल्ला करने के आरोप में मनिहारी थाना कांड संख्या 92/26 दिनांक 28/03/26 धारा 37 बिहार प्रिवेंशन एंड एक्साइज ऐक्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
वही गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापामारी के क्रम में ग्राम सिंघल टोला मनिहारी से कुल 300 लीटर देसी शराब बरामद कर अज्ञात के विरुद्ध मनिहारी थाना कांड संख्या 93/26 दिनांक 29/03/26 धारा 30(ए )बिहार प्रिवेंशन एंड एक्साइज एक्ट दर्ज किया गया। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन में एसआई आशीष कुमार,अमित कुमार,विजय सिंह, पीएसआई पीयूष नंदन की सक्रिय भूमिका रही।



























