किशनगंज के शतरंज खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल : डीएम

SHARE:

किशनगंज। जिला शतरंज संघ एवं उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में तथा गौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, श्री दिगंबर जैन समाज एवं अन्य के सौजन्य से 22 मार्च से आयोजित 25वीं वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार को स्थानीय श्री दिगंबर जैन भवन में हुआ। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सह संघ के पदेन अध्यक्ष विशाल राज ने कार्यक्रम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि किशनगंज के शतरंज खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है।

कार्यक्रम की शुरुआत में श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र जैन, गौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, डॉ. राज करण दफ्तरी, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के तफहीमूर रहमान, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष धनंजय जायसवाल, कमल मित्तल, उपाध्यक्ष दीप कुमार तथा मुख्य अतिथि विशाल राज ने सभा को संबोधित किया।

सभी वक्ताओं ने संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने चैंपियन खिलाड़ी नरगिस निशा, दिव्यांशु कुमार सिंह, शुभम जैन, जयश्री प्रभा, मोहम्मद अमानुल्लाह, धान्वी कर्मकार, आयुष कुमार, ऋषभ आनंद, सुरोनोय दास, आस्था कुमारी, अनंत कर्ण, अमैरा रहमान, आदर्श भास्कर, सांवी राठौर तथा जैश शेखर साहा सहित सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

कार्यक्रम में डॉ. शेखर जालान, अंकित अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल,साजिदुर रहमान, सुरेश जैन, सन्नी मजूमदार, अधिवक्ता जय किशन प्रसाद,सेंट जेवियर स्कूल के प्राचार्य अजय तिर्की, डॉ प्रेरणा तोदी, दुर्गेश्वरी मोटर्स के देवजानी दे ,यूरो किड्स के शेखर साहा,सप्तमिता घोष,इंसान स्कूल के शिफा सैयद हफीज,बापी चंद्र बणिक, इस्लामपुर के सर्वाशीष पाल, अधिवक्ता मोनिका साहा, डॉ. लिपि मोदी, दिव्या कर्मकार, पिंकी भास्कर, प्रिया कुमारी सहित उद्घोषक के रूप में गायत्री परिवार के सौरभ कुमार ,पंकज कुमार, ओमप्रकाश भास्कर एवं अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम में करीब 500 लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई