संवाददाता/किशनगंज
स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार की देर शाम ठाकुरगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के ऊपर लगे आरोपों की जांच अधिकारियों द्वारा की गई।दरअसल बीते दिनों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला पदाधिकारी विशाल राज को आवेदन सौंप कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अखलाकुर रहमान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के ऊपर मानसिक आर्थिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था ।
जिसके बाद जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को शिकायत करने वाले कर्मियों से पूछताछ की गई।इस दौरान वॉट्सएप चैट भी सामने आया जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।वॉट्सएप चैट में कर्मियों की बात चित सामने आई है जिसमें खुले आम अवैध उगाही उजागर हुई है।जांच टीम द्वारा बारी बारी से शिकायत करने वाले कर्मियों से पूछताछ की गई।
जांच टीम में शामिल डॉ मंजर आलम ने कहा कि कई साक्ष्य प्रस्तुत किए गए है और सभी की जांच करने के बाद सिविल सर्जन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई वरीय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।मालूम हो कि लगभग तीन घंटे तक अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की गई।इस मौके पर डॉ उर्मिला कुमारी, डॉ देवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे



























