मृत मानकर जिस भाई का किया अंतिम संस्कार वो भाई निकला जिंदा

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

किशनगंज में सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। जहा एक युवक को मृत मानकर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार सनातन धर्म के अनुसार कर दिया लेकिन बाद में वो युवक जिंदा निकल गया ।दरअसल पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के मोती बाग निवासी अमर चौहान का है जिसका अंतिम संस्कार बीते शुक्रवार को कर दिया गया था।मिली जानकारी के मुताबिक खगड़ा तीन नंबर रेलवे फाटक के निकट बीते शुक्रवार की देर रात को बन्दे भारत ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी।

जिसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचित किया था कि ट्रेन से कटकर उनके भाई की मौत हो गई है।जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर घर चले गए । अमर चौहान के भाई ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उन्हें शव को पूरा खोलकर नहीं दिखाया गया था और कहा गया था कि ये तुम्हारा भाई है ।

जिसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। भाई ने बताया कि अंतिम संस्कार करने के बाद उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया कि तुम्हारा भाई जिंदा है और बंगाल के पंजी पाड़ा में है ।जिसके बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और पाजी पाड़ा से उसे लाया गया।फिलहाल अमर चौहान अपने घर में परिवार वालों के पास मौजूद है ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई