किशनगंज: बहादुरगंज शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस बल के द्वारा चलाया गया सघन वाहन जाँच अभियान

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के उद्देश्य से बहादुरगंज थाना की पुलिस बल के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया।

जहां इस दौरान सडको पर आवागमन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को रोककर पुलिस कर्मियों द्वारा उनके हेलमेट, वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट,डिक्की मे रखें सामान इत्यादि की जाँच की गयी।

जहां इस दौरान बिना वैध कागजात के सडको पर वाहन चला रहे वाहन चालकों का सरकारी नियमानुसार चालान काटने के साथ ही साथ उन्हें ट्रैफिक नियम की जानकारी देते हुए उन्हें वैध कागजात के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन कर वाहन चलाने की सख्त हिदायत भी मौक़े पर दी गयी।


थानाध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार ने कहा की चालान काटना पुलिस का मुख्य उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा की लगातार बढ़ रही मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश साथ ही साथ मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस बल के द्वारा वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। जिससे की आमजन सुरक्षित माहौल मे अपना जीवन यापन व्यतीत कर सके। वहीँ पुलिस की इस कार्यवाही से बिना वैध कागजात के चल रहे वाहन चालकों मे हरकम्प का माहौल देखने को मिला।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई